September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, 6 जिलों के कलेक्टर बदले

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में राज्य के 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायत स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं। इस निर्णय को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और शासन-प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, अब तक कोरबा जिले के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को अस्थायी रूप से सरगुजा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, दंतेवाड़ा से हटाए गए कुणाल दुदावत को कोरबा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सुकमा के कलेक्टर रहे देवेश कुमार ध्रुव को स्थानांतरित कर दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रतिभा ममगाईं को नारायणपुर से स्थानांतरित कर बेमेतरा का नया कलेक्टर नियुक्त किया है, जबकि नम्रता जैन को रायपुर से हटाकर नारायणपुर जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अमित कुमार को नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त पद से हटाकर सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह प्रकाश कुमार सर्वे को नगर निगम बिलासपुर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में भी अहम बदलाव किया गया है। बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणवीर शर्मा को नई जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। उनके पदभार संभालने के बाद संजीव कुमार झा को एनएचएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

जिला पंचायत और मंत्रालय स्तर पर भी तबादले हुए हैं। गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, जबकि रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही भास्कर विलास संदीपन को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य शासन के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में ताजगी लाने और विभिन्न जिलों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नए पदस्थापनों से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक नियंत्रण में और मजबूती आएगी।

Related posts

नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी! कांग्रेस प्रत्याशी रोशन वैष्णव पर आरोप

admin

मानसून की विदाई की उलटी गिनती शुरू: छत्तीसगढ़ में अब धूप और ठंडी हवाओं का संगम महसूस होगा

admin

रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: कुख्यात ड्रग तस्कर पीरंदर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़

admin

Leave a Comment