July 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में देर रात ड्राई फ्रूट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ी अग्निकांड की घटना सामने आई। पुरानी हटरी क्षेत्र में स्थित एक ड्राई फ्रूट्स की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11 बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दुकानदार और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी, जिसके चलते दो दमकल वाहनों की मदद से करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा पास में स्थित अन्य दुकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, यह दुकान सिंधी कॉलोनी निवासी मनीष बलेचा द्वारा संचालित की जाती है, जो पुरानी हटरी क्षेत्र में “मनीष ड्राई फ्रूट्स” के नाम से जानी जाती है। दिनभर दुकान संचालन के बाद मनीष बलेचा रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात अचानक आग लगने की घटना हुई।

इस हादसे में दुकान के भीतर रखा ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन अभी किया जा रहा है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

जिला सेनानी अधिकारी ब्लासियुस कुजूर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। समय पर कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोका गया और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

DEO कार्यालय की आग ने खोले सिस्टम की खामियों के राज: 26 साल का रिकॉर्ड स्वाहा, पुरानी बिल्डिंग बनी बड़ी वजह

admin

शाला उत्सव में हेडमास्टर नशे में धुत मिला, स्कूल में ताला लटका था; BEO के निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल

admin

छत्तीसगढ़ में सरकारी गाड़ियां होंगी ईवी, मुख्यमंत्री साय ने ईंधन बचाने की अपील की

admin

Leave a Comment