20.8 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ठंड का तीखा प्रकोप, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट, कोहरे से जनजीवन प्रभावित

छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अचानक अपना असर तेज कर दिया है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते लोगों को सुबह और रात के समय अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे सकता है, जिससे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं, जहां तापमान और भी नीचे चला गया है। मौसम के इस बदले मिजाज से आम जनजीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

Related posts

कोयला घोटाले में जमानत पर छूटे सौम्या-रानू समेत 6 आरोपी, अब छत्तीसगढ़ छोड़ना होगा, हर हफ्ते देनी होगी रिपोर्ट!

admin

जशपुर जिले में विद्यार्थियों के लिए 24 नए छात्रावास भवनों का निर्माण शुरू

admin

छत्तीसगढ़ में UCC लागू होने की तैयारी तेज? 24 जुलाई की बैठक में क्या होगा बड़ा फैसला

admin

Leave a Comment