36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भिलाई में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: चाय दुकान के पीछे युवक पर कटर से हमला

दुर्ग जिले के भिलाई में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। नेवई-मरोदा थाना क्षेत्र में चाय दुकान के पीछे खड़े एक युवक पर कटर से जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने सीधे गले पर वार करने की कोशिश की, लेकिन युवक के बचाव में घूमने से कटर उसकी गर्दन की बजाय पीठ में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना गुरुवार (8 जनवरी) की शाम की बताई जा रही है। स्टेशन मरोदा-नेवई निवासी ओंकार साहू (20) अपने दोस्तों हिमांशु पांडेय और टिकेश्वर साहू के साथ चाय पीने दादू चाय दुकान पहुंचा था। तीनों दुकान के पीछे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपी हिमांशु साहू वहां पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले गाली-गलौच शुरू की और हिमांशु पांडेय से कहा— “बहुत हीरो बन रहा है।” इसके बाद उसने अचानक अपनी जेब से कटर निकाला और सीधे गले पर वार कर दिया। हिमांशु पांडेय ने खुद को बचाने के लिए झुककर और पलटकर वार से बचने की कोशिश की, जिससे कटर उसकी गर्दन की बजाय पीठ में जा लगा।

हमले में युवक की पीठ पर गहरी चोट आई और खून बहने लगा। घटना होते ही आसपास मौजूद ओंकार साहू, टिकेश्वर साहू और अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी हिमांशु साहू मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में चाय दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। हमले में इस्तेमाल किए गए कटर और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते यह हमला किया गया। मामला हत्या के प्रयास का माना जा रहा है और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान स्पष्ट है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

Related posts

आधे बिल की राहत खत्म, कांग्रेस का हल्ला बोल: 3-4 अक्टूबर को प्रदेशभर में बिजली कार्यालयों का घेराव”

admin

रायपुर की पुरानी बस्ती में दो गुटों का खूनी संघर्ष, चाकूबाजी और जमकर मारपीट से फैली दहशत

admin

कटहल से खेती में क्रांति! अब छत्तीसगढ़ बना देश का टॉप-5 उत्पादक राज्य

admin

Leave a Comment