September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में शराब दुकान पर दबंगई: कर्मचारियों से मारपीट कर चार को जबरन उठाया, CCTV में कैद पूरी वारदात

राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराब दुकान पर काम कर रहे कर्मचारियों के साथ दबंगई की हदें पार करते हुए कुछ बदमाशों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि चार कर्मचारियों को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जब दुकान में कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने दुकान में घुसते ही कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

मारपीट के बाद आरोपी चार कर्मचारियों को जबरन गाड़ी में बैठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि देर रात सभी कर्मचारी सुरक्षित दुकान और घर पहुंच गए, लेकिन अब तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला शराब तस्करी और चंदा विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

Related posts

कोरबा में पूर्व निगम अधिकारी के सूने घर को बनाया निशाना, दिनदहाड़े लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

admin

“छत्तीसगढ़ में प्ले स्कूलों की मनमानी पर नहीं लग सकी रोक: फीस इंजीनियरिंग कॉलेजों से भी ज्यादा, पैरेंट्स बेहाल

admin

फर्श के नीचे बसा ‘सांपों का साम्राज्य’: रायपुर में एक घर से निकले 35 सांप, लोगों में दहशत”

admin

Leave a Comment