September 5, 2026
The Defence
राजनीति

संघठन ने दिखाई एकजुटता: नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध चयन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती का संदेश देते हुए वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया है। पार्टी मुख्यालय में हुए नामांकन कार्यक्रम में किसी अन्य उम्मीदवार के सामने न आने के कारण उनका चयन सर्वसम्मति से हुआ। औपचारिक घोषणा आज की जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मौजूदा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी ने इस चयन को और मजबूत राजनीतिक संदेश दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला शीर्ष नेतृत्व की सहमति और संगठन के भीतर व्यापक समर्थन को दर्शाता है।

नितिन नबीन लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्हें जमीनी राजनीति व संगठनात्मक अनुभव का नेता माना जाता है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार और कैडर मैनेजमेंट पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।

इस अवसर पर नितिन नबीन की पत्नी ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा में “हीरे की परख होती है” और पार्टी वही जिम्मेदारी देती है, जो उसे पूरी निष्ठा से निभा सके। उनके इस बयान को पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से जोड़कर देखा जा रहा है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक स्तर पर और मजबूत होगी तथा आने वाले राजनीतिक मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी।

Related posts

भोपाल से PM मोदी की हुंकार: “गोली का जवाब अब गोले से मिलेगा”, पाकिस्तान को खुली चेतावनी

admin

अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी की मौत की पुष्टि, राजकोट में अंतिम विदाई; 31 शवों की पहचान, जांच में ब्लैकबॉक्स खोलेगा राज

admin

NCP में हलचल तेज: शरद बोले- कभी सोचा नहीं था पार्टी टूटेगी, जयंत पाटिल ने छोड़ा पद!

admin

Leave a Comment