38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“आयोध्या दर्शन योजना से लौटे श्रद्धालुओं से मिले मुख्यमंत्री, दूरस्थ अंचलों तक जनसेवा पहुँचाने पर दिया जोर”

रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत अयोध्या धाम की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और उनके आध्यात्मिक व भक्तिमय अनुभवों को गंभीरता से सुना। श्रद्धालुओं ने बताया कि राज्य शासन के सहयोग से उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिससे उनकी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी हुई। उन्होंने यात्रा के दौरान मिली सुविधाओं और सम्मानजनक व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।

श्रद्धालुओं ने यह भी साझा किया कि दूरस्थ गांवों से अयोध्या तक पहुँचना पहले उनके लिए कठिन था, लेकिन शासन की इस पहल ने इसे संभव बना दिया। मुलाकात के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को ‘हमारे राम’ का तैलचित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया, जो इस योजना के प्रति उनकी भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं और प्रदेशवासियों को उनके दर्शन कराना शासन के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुदूर अंचलों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही वास्तविक जनसेवा की संतुष्टि है और सरकार इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस पहल से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिला है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश भी सशक्त हुआ है।

Related posts

“प्रेमजाल, ब्लैकमेल और करोड़ों की लूट: दुर्ग में कपल का चौंकाने वाला खेल”

admin

CCTNS बना रिश्तों की डोर: रायपुर पुलिस ने गुमशुदा बुजुर्ग को खोजकर बेटे से मिलवाया, चेहरे की पहचान से खुली परिवार की कहानी

admin

छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी बने अरुण देव गौतम, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

admin

Leave a Comment