23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में प्रतियोगी परीक्षा का दबाव बना जानलेवा, नीट अभ्यर्थी ने उठाया आत्मघाती कदम

राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के रहने वाले एक युवक के रूप में हुई है, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रायपुर में किराये के मकान में रह रहा था। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र पिछले कुछ समय से नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था। बताया जा रहा है कि उसने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कमरे की तलाशी के दौरान कुछ सामान भी जब्त किया गया है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से जुड़ा मानसिक तनाव एक संभावित कारण माना जा रहा है।

यह घटना एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव और युवाओं पर पड़ रहे मानसिक प्रभाव को उजागर करती है। जरूरत इस बात की है कि अभ्यर्थियों को केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सहयोग भी समय-समय पर मिले, ताकि वे तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना मजबूती से कर सकें।

Related posts

झीरम घाटी हमले को लेकर बयानबाज़ी पड़ी भारी, कांग्रेस ने विकास तिवारी को 6 साल के लिए निष्कासित किया

admin

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया स्थायी न्यायाधीश, शपथ के साथ न्यायपालिका में नई ऊर्जा का संचार

admin

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ड्राई डे, 4 सितंबर को शराब बिक्री पर पूर्ण रोक

admin

Leave a Comment