बिलासपुर में एक दुखद घटना में सेंट्रल यूनिवर्सिटी व जीडीसी के प्रोफेसर दंपती के इकलौते बेटे यश वर्धन सिंह ठाकुर ने मंगलवार रात जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। वह जीजीयू में सेकेंड ईयर का इंजीनियरिंग छात्र था। देर रात लोधीपारा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास अचेत अवस्था में मिला, जहां से उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सायनाइड सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
previous post
