September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रेत कारोबार पर सियासी टकराव: पूर्व मंत्री के आरोपों पर श्रम मंत्री देवांगन का तीखा जवाब

छत्तीसगढ़ कोरबा जिले में रेत के कारोबार को लेकर राजनीति गरमा गई है।श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आमने-सामने आ गए हैं।पूर्व मंत्री अग्रवाल ने रेत कारोबार में गड़बड़ी और वसूली के आरोप लगाए थे।उन्होंने मंत्री के परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए।इन आरोपों पर मंत्री देवांगन ने पलटवार करते हुए सभी आरोपों को गलत बताया।उन्होंने कहा कि उनके पास न ट्रैक्टर है और न ही ट्रक, इसलिए ठेकेदारी का सवाल ही नहीं उठता।मंत्री ने चुनौती दी कि आरोपों का कोई सबूत हो तो सामने लाया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि बालको क्षेत्र में किसी भी व्यापारी की दुकान नहीं हटाई जा रही है।महापौर द्वारा पहले ही साफ कर दिया गया है कि बिना व्यवस्था के कोई कार्रवाई नहीं होगी।

Related posts

जनता ने ममता सरकार को नकारा, भाजपा को दिया समर्थन

admin

पॉक्सो कोर्ट के आदेश के बाद शंकराचार्य पर केस दर्ज, संत समाज में तीखी प्रतिक्रिया

admin

सेंदुर नदी में बही कोटवार की जिंदगी, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

admin