September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सरगुजा के कराही गांव की महिलाएं बनीं जंगल की रखवाली, अवैध कटाई पर लगाम

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा वन क्षेत्र के कराही गांव की महिलाओं ने जंगल बचाने के लिए पहल शुरू की है। सरपंच धनेश्वरी बाई की अगुवाई में महिलाओं ने पेड़ों की अवैध कटाई रोकने के लिए दिन-रात गश्त शुरू की। करीब 7 गांवों की 70 से अधिक महिलाएं समूह बनाकर जंगल की निगरानी कर रही हैं।

गांव के लोग जंगल पर ही अपने रोजमर्रा के सामान जैसे लकड़ी, फल, सब्जी और औषधियों के लिए निर्भर हैं, लेकिन लगातार कटाई से जंगल कम हो रहा था। महिलाओं की इस पहल से अब पेड़ों की कटाई कम हुई है और जंगल की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। हालांकि, उन्हें अब भी लकड़ी तस्करों और प्रशासन के कम सहयोग जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

“भूपेश बोले – एक पेड़ मां के नाम, सारा जंगल बाप के नाम;

admin

छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी रेड: रायपुर में संजय रहेजा, बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी

admin

सुकमा के छात्रावास में बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

admin

Leave a Comment