34.9 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़शिक्षा

गरियाबंद में एसपी का करियर कैंप, युवाओं को दी सही राह की सीख

गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र में प्रभारी एसपी नीरज चंद्राकर ने करियर गाइडेंस कैंप लगाया, जिसमें 100 से ज्यादा युवा शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को समझाया कि मुश्किल समय में मोबाइल नहीं, परिवार का सहारा लें और नशे से दूर रहें। उन्होंने अपनी कहानी सुनाकर बताया कि कम नंबर आने के बावजूद मेहनत और सही लक्ष्य से सफलता पाई जा सकती है।

हाल ही में इलाके में कुछ युवाओं की आत्महत्या के मामलों पर उन्होंने कहा कि लक्ष्य की कमी और मोबाइल में ज्यादा समय बिताना एक कारण रहा। उन्होंने युवाओं को परिवार से जुड़कर आगे बढ़ने की सलाह दी।

एसपी ने यह भी घोषणा की कि जो छात्र रायपुर में पीएससी की तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें मुफ्त कोचिंग दिलाने में मदद करेंगे।

Related posts

कॉपी जांच में मिले इमोशनल मैसेज, छात्रों की अनोखी अपीलें आईं सामने

admin

कोरबा में भ्रष्टाचार पर ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग का सहायक अभियंता रंगे हाथों गिरफ्तार

admin

रौहिणी पुरम में तीसरी मंजिल पर लगी आग; चिंगारियाँ गिरती रहीं गैस गोदाम पर

admin

Leave a Comment