May 15, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप में 90 लाख की चोरी, साथी के पकड़े जाने के डर से मुख्य आरोपी ने की खुदकुशी

रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में करीब 90 लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। दो बदमाश देर रात दुकान का ताला काटकर अंदर घुसे और केवल सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने स्निफर डॉग की मदद से जांच शुरू की। डॉग करीब 1.5 किलोमीटर दूर आरोपी के मोहल्ले तक पहुंच गया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर एक नाबालिग साथी को पकड़ लिया और उसके पास से करीब 10 लाख रुपए के जेवर बरामद किए।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी चोरी के बाद गरियाबंद में पार्टी करने भी गए थे। वहीं, साथी के पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद मुख्य आरोपी डर गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related posts

कार में ड्रग्स पार्टी बना मौत का कारण: रायपुर में युवक की लाश फेंकी, युवती बेसुध हालत में मिली

admin

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, नकदी कांड के बाद बढ़ा विवाद

admin

रायपुर में सूदखोर तोमर बंधुओं पर शिकंजा, भाठागांव का आलीशान बंगला कुर्क

admin

Leave a Comment