रायपुर में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को दिल्ली और कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रिटायर्ड डॉक्टर को मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनसे 1.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए।
जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी बैंक खातों और ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लोगों को ठगते थे। पुलिस अब पूरे गिरोह की जांच कर रही है।
