केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah 17, 18 और 19 मई तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर, जगदलपुर और नेतानार में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, बस्तर के विकास कार्यों की जांच और जनसुविधाओं का विस्तार करना है।
अमित शाह डायल-112 सेवा के लिए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे और फॉरेंसिक यूनिट्स की सुविधाओं को भी बढ़ावा देंगे।
