36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज रायपुर इकाई की बैठक संपन्न हुई l अग्रवाल समाज के अपमान पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव हुआ पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की आज एक आवश्यक बैठक पुरानी बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया ।

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें दाऊ अग्रवाल समाज की अपेक्षा कृषि विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल द्वारा की गई, ज्ञात हो दाऊ कल्याण सिंह जी द्वारा कृषि विश्वविद्यालय को लगभग 1800 एकड़ जमीन दी गई थी। उनके दान से ही कृषि विश्वविद्यालय को उसका दर्जा प्राप्त हुआ है। जहां छत्तीसगढ़ के किसानों के विकास के नित्य नए प्रयोग होते हैं। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के महान दानदाता दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के वंशजों की कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर चंदेल द्वारा उपेक्षा करना उचित प्रतीत नहीं होता है। पूर्व में भी उनके द्वारा ऐसा किया गया था जिस पर समाज ने उन्हें वस्तु स्थिति अवगत कराई थी और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में इस तरह की की गलती नहीं होगी लेकिन इस वर्ष हुए दीक्षांत समारोह में पुनः समाज को आमंत्रित ना कर उन्होंने पूरे दाऊ अग्रवाल समाज का अपमान किया। इसे पूरा समाज आक्रोशित है। केंद्रीय अध्यक्ष भवन राघव अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों की इकाइयों में कुलपति चंदेल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि 7 दिनों के अंदर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंदेल जी समाज से सार्वजनिक माफी मांग ले।अन्यथा समाज द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, माननीय राज्यपाल, माननीय कृषि मंत्री समेत सभी स्थानों पर प्रोफेसर गिरीश चंदेल जी के खिलाफ शिकायत किया जाएगा।

 

उपरोक्त बैठक में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग अग्रवाल रायपुर इकाई अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल केंद्रीय सचिव डॉक्टर जेपी अग्रवाल केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय दानी केंद्रीय उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल रायपुर इकाई संरक्षक श्री उमेश अग्रवाल श्री सी के अग्रवाल श्री प्रकाश अग्रवाल रायपुर इकाई सचिव शिशिर अग्रवाल कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल रायपुर इकाई प्रभारी एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल जी, महिला मंडल अध्यक्ष मिथिला अग्रवाल, अग्रशक्ति सचिव सुषमा अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

कुलपति चंदेल जी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमारे यहां जो आमंत्रण  वितरण करते हैं उनसे गलती हई होगी उन्होंने यह भी कहा की जो इनविटेशन कमेटी का अध्यक्ष होगा उनसे बात करके आगे की जानकारी देंगे l

Related posts

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत पर संकट गहराया: टोकन ऐप ठप

admin

“छत्तीसगढ़ में स्वच्छता संगम-2025, मुख्यमंत्री करेंगे 260 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण”

admin

बिलासपुर में कथित धर्मांतरण की कोशिश का पर्दाफाश, प्रार्थना सभा बनी विवाद का केंद्र

admin

Leave a Comment