September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट से 1 करोड़ का लोहा गायब, पुलिस रेड में खुला बड़ा राज

दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लोहे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने हथखोज इलाके के एक कबाड़ गोदाम से करीब 1 करोड़ रुपए का संदिग्ध लोहा जब्त किया है। आरोप है कि ट्रकों में ऊपर फ्लाई ऐश डालकर नीचे लोहा छिपाकर प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था।

भिलाई-3 थाना पुलिस ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद संदिग्ध ट्रकों का पीछा किया और गोदाम में दबिश दी। जांच के दौरान लोहे से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस को शक है कि इतनी बड़ी चोरी बिना अंदरूनी मिलीभगत के संभव नहीं है, क्योंकि BSP में CISF सुरक्षा और सैकड़ों CCTV कैमरे लगे हैं।

मामले में ट्रांसपोर्टर और गोदाम संचालक से पूछताछ की तैयारी चल रही है। पुलिस ने 10 गाड़ियां भी जब्त की हैं और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Related posts

उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! आखिर कब थमेंगे ऐसे हादसे?

admin

रायपुर में भाजपा नेत्री मोनिका सिंह ने शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग

admin

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने आज से शुरू होगी नई पहल: 17 जिलों में 51 महतारी सदनों का होगा शुभारंभ

admin

Leave a Comment