29 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की सामूहिक विवाह योजना में शादी, कांग्रेस ने पूछा- क्या गरीबों वाली योजना के हैं पात्र?

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा विधानसभा से भाजपा विधायक दीपेश साहू की शादी 31 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होगी। इसको लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बनाई गई है, ऐसे में विधायक इसकी पात्रता में आते हैं या नहीं, सरकार को जवाब देना चाहिए।

बेमेतरा में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री और नेता भी शामिल होंगे।

Related posts

सालिक ग्रुप के डायरेक्टर से 1.13 करोड़ की ठगी, निवेश दिलाने का झांसा देने वाला गिरोह गिरफ्तार

admin

बांग्लादेशियों की घुसपैठ में कांग्रेस नेता की भूमिका उजागर: फर्जी दस्तावेज बनवाकर दिलाया स्थानीय पहचान

admin

कांकेर में IED ब्लास्ट: जंगल में ऑपरेशन के दौरान 3 जवान गंभीर घायल

admin

Leave a Comment