नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी का टिकट अब महंगा हो गया है। बच्चों का टिकट 25 से बढ़ाकर 50 रुपए और बड़ों का 50 से बढ़ाकर 100 रुपए कर दिया गया है। विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट 200 से बढ़कर 500 रुपए हो गया। नई रेट पॉलिसी के तहत सफारी और AC बस किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों को पहले की तरह मुफ्त एंट्री मिलेगी, लेकिन वीकेंड और छुट्टियों में यह सुविधा लागू नहीं होगी।
