July 28, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर

इंदौर में गुरुवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह (29) की मौत हो गई। वे अपने परिचितों के साथ देवास से इंदौर लौट रहे थे। शिप्रा थाना क्षेत्र में कार के पास खड़े होने के दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में प्रभात सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अरविंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया। अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Related posts

कच्ची दीवार बनी मौत का कारण, छात्र की नींद में हुई जिंदगी खत्म

admin

KG-2 छात्र को पेड़ से लटकाने का मामला: नाबालिग टीचर पर FIR, स्कूल की मान्यता रद्द

admin

शादी से लौट रहे दोस्तों की कार नदी में गिरी: 4 की मौत, 2 जिंदगी से जूझ रहे

admin

Leave a Comment