29.5 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सड़क निर्माण बना काल: ग्रेडर की चपेट में महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी मशीन

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के सिवनीकला गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रेडर वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला घर के बाहर खड़ी थी तभी लापरवाही से चलाए जा रहे ग्रेडर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और ठेकेदार व मशीन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रेडर में आग लगा दी। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया।

Related posts

कोडागांव में टला बड़ा हादसा: एनएच-30 पर बारिश के बीच काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, जनप्रतिनिधि सुरक्षित

admin

नव नियुक्त आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश

admin

ज्वेलरी शॉप में 90 लाख की चोरी, साथी के पकड़े जाने के डर से मुख्य आरोपी ने की खुदकुशी

admin

Leave a Comment