September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

3 महीने में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत, गड़े धन और नरबलि की चर्चाओं ने बढ़ाई चिंता

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में पिछले तीन महीनों के दौरान 8 लोगों की रहस्यमयी मौतों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। मौतों के कारणों को लेकर गांव में गड़े धन, तंत्र-मंत्र और नरबलि जैसी चर्चाएं फैल गई हैं। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने कई शवों को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

ग्रामीणों के अनुसार लगातार मौतों के बाद गांव में शांति पूजा कराई गई, जिसमें बकरों, सूअर और मुर्गों की बलि भी दी गई, लेकिन इसके बाद भी मौतों का सिलसिला नहीं थमा। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि जमीन में दबे खजाने की तलाश के लिए नरबलि की तैयारी की जा रही थी। हालांकि इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद ही मौतों की असली वजह सामने आएगी।

Related posts

घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप: नशे में धुत पति का पत्नी ने गुस्से में काटा प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

admin

कार के दरवाजे में बना रखा था ‘सीक्रेट ठिकाना’, लेकिन एक गलती ने खुलवा दिया 7 लाख के गांजे का राज!

admin

फुटपाथ पर कार चढ़ाने के बाद करने लगे KISS, विरोध हुआ तो सड़क पर मचा बवाल

admin

Leave a Comment