September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नकल के नाम पर रिश्वतखोरी पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी निलंबित

कोरबा जिले के कटघोरा तहसील कार्यालय में नकल जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में एक महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की। इस कदम के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि शासकीय कार्यों में रिश्वतखोरी, लापरवाही और मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक आवेदक की शिकायत के आधार पर जांच की गई, जिसके बाद संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Related posts

“AC की हवा से शुरू हुआ झगड़ा, विधायक ने घर में घुसकर की मारपीट – गंभीर धाराओं में FIR”

admin

अहंकारी अफसर के रवैए से शिक्षकों में रोष, जे.डी. पर तानाशाही के आरोप तेज

admin

रायपुर सेंट्रल जेल में नियमों की अनदेखी: कैदी से मिलने पहुंची गर्लफ्रेंड ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

admin

Leave a Comment