रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में धमतरी से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रैवल्स की स्लीपर बस में रविवार को अचानक आग लग गई। बस से धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर और हेल्पर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
