जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर सड़क हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू उर्फ सोनू ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान और ड्राइवर द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार मालिक सागर हेमला को गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी
