September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में दर्दनाक हादसा: सोलर पैनल लगाते समय करंट की चपेट में आए दो मजदूर, मौके पर मौत

रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान पैनल या उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे दो मजदूरों को तेज करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ काम कर रहा तीसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आना बताया जा रहा है।

Related posts

स्कूल जाने निकली छात्रा को शिक्षक क्यों ले गया अपने घर? FIR के बाद मचा हड़कंप

admin

नियुक्ति में देरी पर भड़के अतिथि व्याख्याता, मंत्रालय पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

admin

रात 9 बजे CM का अचानक बुलावा, कार्यक्रम छोड़ दौड़े मंत्री… आखिर क्या हुआ अंदर?

admin

Leave a Comment