September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

फर्जी आधार से कोर्ट में खेल! आरोपियों की जमानत कराने वाला गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में फर्जी आधार कार्ड के जरिए अदालत को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने पिता के नाम से बने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कोर्ट में खुद को उनके रूप में पेश किया और आरोपियों की जमानत की प्रक्रिया पूरी कराई।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने फर्जी पहचान के आधार पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और अदालत को भ्रमित किया। पुलिस का मानना है कि यह किसी बड़े फर्जीवाड़े का हिस्सा हो सकता है। मामले की अन्य कड़ियों की जांच जारी है।

Related posts

रायपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार का तांडव! आखिर कैसे चपेट में आ गए कई लोग?

admin

रायपुर साहित्य उत्सव-2026 में कवयित्री पूजा अग्रवाल के काव्य संग्रह ‘अम्मा की चाय’ का भव्य विमोचन

admin

“AC की हवा से शुरू हुआ झगड़ा, विधायक ने घर में घुसकर की मारपीट – गंभीर धाराओं में FIR”

admin

Leave a Comment