September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

बिलासपुर में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने 13 निरीक्षकों का तबादला किया है। इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और कानून-व्यवस्था शाखा में नई पदस्थापनाएं की गई हैं। कोनी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को, जबकि मस्तूरी थाना प्रभारी का दायित्व निरीक्षक सलीम खाखा को सौंपा गया है।

इसके अलावा यातायात, कानून-व्यवस्था और एसटीएफ सहित विभिन्न शाखाओं में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related posts

जिसे शराबी कहकर ठुकराया, 16 दिन बाद उसी के साथ लिए सात फेरे

admin

CG मंत्रालय में फिर ‘नागराज’ की एंट्री! फाइलों के ढेर में छिपा बैठा था सांप….

admin

बुकिंग रद्द होने पर नहीं डूबेगा GST का पैसा, अब उपभोक्ताओं को मिलेगा रिफंड

admin

Leave a Comment