September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूल से लौट रही 8 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल

रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 8 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्ची के पैर की हड्डी टूट गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि छात्रा स्कूल से ऑटो में घर लौट रही थी। ऑटो से उतरकर घर की ओर पैदल जाते समय तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related posts

देवकीनंदन की कलश यात्रा में चोरों का धावा, भीड़ का फायदा उठाकर 5 महिलाओं की सोने की चेन पार

admin

कोरबा की लालपुर पंचायत में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सचिव–सरपंच गठजोड़ से सड़क, मंच और आवास योजनाओं में लाखों का घोटाला, जांच 23 दिन बाद भी अधूरी

admin

वकील बदलकर बार-बार याचिका दायर करना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग: हाईकोर्ट ने रिव्यू पिटीशन खारिज कर लगाया जुर्माना

admin

Leave a Comment