23.9 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में ED की एंट्री से मचा हड़कंप, दो कारोबारियों के ठिकानों पर जांच शुरू

राजनांदगांव में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल तेज हो गई है। ED की टीम ने सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा और कामठी लाइन क्षेत्र में भंसाली के ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है। ED की ओर से भी अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

कोरबा में एल्यूमिनियम पार्क का मार्ग प्रशस्त: उद्योग विभाग को मिली 105 हेक्टेयर ज़मीन, क्षेत्र में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

admin

महिला अपराधों पर सख्त हुआ सरकार का रुख: कॉन्फ्रेंस में एसपी और गृहमंत्री में तीखी नोकझोंक, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश

admin

छत्तीसगढ़ में 12 साल से फर्जीवाड़े की जिंदगी: दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

admin

Leave a Comment