रायपुर में एक महिला ग्राहक की एफडी से 14.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने फर्जी दस्तावेजों से मोबाइल नंबर बदलकर एफडी तुड़वाई और रकम एक निजी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
