अंबिकापुर में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत वर्ष 2011-12 में हुई फर्नीचर खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि फर्नीचर खरीद में भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आए थे। लंबे समय से चल रही जांच के बाद ACB ने यह कदम उठाया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।
