September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दहेज की मांग ने उजाड़ी नवविवाहिता की जिंदगी, पति पहुंचा जेल

खैरागढ़ में एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से पति दहेज में मोटरसाइकिल और अधिक नकद राशि की मांग को लेकर पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता था। मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

तू कलेक्टर है या मुख्यमंत्री? एक सवाल और पुलिस विभाग में हड़कंप

admin

बिहार राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक किए नियुक्त, रणनीति संभालेंगे विजय शर्मा और हर्ष मल्होत्रा

admin

बिलासपुर करंट हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, बिजली विभाग से मांगा जवाब

admin

Leave a Comment