September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पूछा— आखिर स्कूलों की समस्याओं की जड़ क्या है?

पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूलों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सीधे सवाल किए। विभिन्न जिलों के अधिकारियों ने प्रशासनिक कमजोरी, मॉनिटरिंग की कमी, शिक्षकों के बीच समन्वय की कमी और नैतिक शिक्षा के अभाव को समस्याओं का कारण बताया।

मंत्री इन जवाबों से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक आंदोलन में व्यस्त हैं और कई प्राचार्यों का ध्यान स्कूलों के बजाय अन्य कार्यों पर है। मंत्री ने स्कूलों में अनावश्यक लोगों की एंट्री रोकने और शिक्षकों की भर्ती होने तक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था करने की बात भी कही। बैठक में शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, रायपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

admin

राजनांदगांव में ED की एंट्री से मचा हड़कंप, दो कारोबारियों के ठिकानों पर जांच शुरू

admin

नाले का गंदा पानी नदी में गिरने पर भड़के विधायक, 5 दिन में सुधार के अल्टीमेटम से मचा हड़कंप

admin

Leave a Comment