नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ सरकार वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रख रही है। प्रशासन द्वारा अब तक 9 लोगों की जानकारी जुटाई गई है।
इनमें से रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित हैं और वे छत्तीसगढ़ लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, बिलासपुर और सरगुजा के 2 नागरिकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश के लिए प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार संपर्क में हैं। सरकार ने सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है।
