पेंड्रा जिले की एक गर्भवती महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया था। रास्ते में अस्पताल से करीब 2 किलोमीटर दूर 108 एंबुलेंस का टायर फट गया, जिससे प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। बाद में चालक और परिजनों ने मिलकर टायर बदला, तब एंबुलेंस आगे रवाना हो सकी। घटना के बाद एंबुलेंस की फिटनेस और पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग की खराब स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल सुधार की मांग की है।
