बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 वर्षीय हिमांशु और 12 वर्षीय नमन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पवन सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार रॉन्ग साइड से आकर बाइक से टकराई थी। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी
