रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की 23 सितंबर को प्रस्तावित संभागीय और जिला स्तरीय अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। विभागीय आदेश के अनुसार, हाल ही में मंत्री स्तर पर समीक्षा बैठक होने के कारण सितंबर माह की बैठक रद्द की गई है। अब अगली मासिक समीक्षा बैठक 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इससे आगामी बैठकों के कार्यक्रम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और अक्टूबर से नियमित समीक्षा बैठकें जारी रहेंगी।
