रायपुर के अटारी स्थित नंदनवन को आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर बॉटनिकल गार्डन, फैमिली एंटरटेनमेंट जोन और कई नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, पार्किंग, ई-कार्ट, दिव्यांगों के लिए सुगम रास्ते और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे। सरकार का उद्देश्य नंदनवन को परिवारों और पर्यटकों के लिए आकर्षक पर्यटन स्थल बनाना है।
