रायपुर। बस्तर दशहरा इस बार और खास होने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निमंत्रण को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उनके दौरे को बस्तर की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के लिए बड़ा सम्मान माना जा रहा है। राष्ट्रपति की मौजूदगी से बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
next post
