छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 का प्रारूप तैयार किया गया है। इस पर जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने विधेयक में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि केवल नया कानून बनाना काफी नहीं है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून ऐसा होना चाहिए, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य, नींद और मानसिक शांति की रक्षा हो सके।
