24.4 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में प्रेम संबंध बना जानलेवा: नाबालिग गर्भवती प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू से हत्या कर भागी बिलासपुर

रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग गर्भवती प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह वारदात प्रेम संबंधों में बढ़ते तनाव और असमय लिए गए फैसलों की भयावह तस्वीर पेश करती है।

जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम अपनी 16 वर्षीय गर्भवती प्रेमिका के साथ 27 सितंबर को एवॉन लॉज में ठहरा था। अगले दिन 28 सितंबर को केवल लड़की को लॉज से बाहर निकलते देखा गया, जबकि लड़का बाहर नहीं आया। 29 सितंबर को जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो लॉज स्टाफ ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब दूसरी चाबी से कमरा खोला गया, तो सद्दाम का शव खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से गोदने के पांच से अधिक निशान थे।

मामले की जांच में पता चला कि हत्या करने के बाद लड़की ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया और रेलवे ट्रैक पर चाबी फेंककर ट्रेन से बिलासपुर भाग गई। घर पहुंचकर उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोनी थाने पहुंचे, जहां उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी की हत्या की है।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह गर्भवती है और शादी को लेकर उसका प्रेमी सद्दाम टालमटोल कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में तीखा विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने चाकू से वार कर उसकी जान ले ली।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और नाबालिग को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह मामला समाज में बढ़ते असंतुलन और किशोरावस्था में लिए गए गलत निर्णयों की गंभीरता को उजागर करता है।

Related posts

Chhattisgarh में मिला इतिहास का सबसे अनोखा खजाना! राजमहल में छिपी थीं प्राचीन पांडुलिपियां

admin

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह: शादी के दबाव में 4 लाख की सुपारी देकर कराई युवती की हत्या, 9 गिरफ्तार

admin

छत्तीसगढ़ में VIP संस्कृति पर बड़ा फैसला: मंत्रियों, नेताओं और अफसरों को अब नहीं मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

admin

Leave a Comment