May 15, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी; धारदार हथियार से किया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के अतारिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव में 55 वर्षीय बाबूलाल शोरी और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी की लहूलुहान लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर दोनों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में दहशत और सन्नाटा छा गया है।

सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या की यह वारदात आज तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई होगी। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। मौके से मिले सबूतों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और शक के आधार पर पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस निर्मम हत्या से ग्रामीणों में गुस्सा और डर का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

कोरबा में तांत्रिक क्रिया के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत: नींबू देकर कमरे में बंद किया, 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का दावा

admin

रायपुर मरीन ड्राइव पर पार्किंग फीस से मचा घमासान, निगम बोला-व्यवस्था के लिए जरूरी कदम

admin

रायपुर में प्रतियोगी परीक्षा का दबाव बना जानलेवा, नीट अभ्यर्थी ने उठाया आत्मघाती कदम

admin

Leave a Comment