July 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में शिक्षा मंत्री का स्वागत, शिक्षकों ने रखा मांगों का पिटारा — समयबद्ध प्रमोशन और रिक्त पदों की पूर्ति पर जोर

गजेन्द्र यादव के सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रवास के दौरान स्थानीय शिक्षकों ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत कर अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। विश्राम गृह सारंगढ़ में आयोजित इस मुलाकात में शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।

शिक्षकों ने सबसे पहले एलबी संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ शीघ्र देने की मांग की। इसके साथ ही विलय के बाद लंबित पदीय लाभ, एरियर भुगतान और सेवा पुस्तिका के अद्यतन की प्रक्रिया को राज्य स्तर पर एक समान नीति के तहत लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र पदस्थापन और रिक्त पदों की पूर्ति की भी मांग की गई।

स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला और पुस्तकालयों के लिए विशेष बजट आवंटन की मांग भी प्रमुखता से रखी गई ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि मंत्री के हस्तक्षेप से शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान निकलेगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में कई शिक्षक नेता शामिल रहे, जिन्होंने एकजुट होकर समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

Related posts

गुरु बालकदास के बलिदान पर बनी फिल्म को मिला सम्मान, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई ऐतिहासिक गाथा

admin

रथ खींचकर मांगा प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद: रथयात्रा महोत्सव में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत, सीएम साय ने निभाई छेरापहरा की परंपरा

admin

जेलों में मौतों पर सियासी घमासान, विधानसभा में तीखी बहस और जांच की मांग

admin

Leave a Comment