23.6 C
Raipur
September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शहादत को मिला सम्मान, शहीद अधिकारी की पत्नी बनीं डीएसपी

छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाया है। शहीद एएसपी आकाश राव गिरुन्जे की धर्मपत्नी स्नेहा गिरुन्जे को डीएसपी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। राज्य कैबिनेट ने विशेष प्रकरण मानते हुए यह फैसला लिया और गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होने के बाद स्नेहा गिरुन्जे ने डीएसपी पद पर ज्वाइनिंग दे दी है और उन्हें पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थ किया गया है।

गौरतलब है कि शहीद आकाश राव गिरुन्जे की शहादत सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में हुई थी। उनकी शहादत को नमन करते हुए सरकार ने उनकी पत्नी को यह पद देकर सम्मान प्रकट किया है। यह फैसला न सिर्फ उनके परिवार के लिए संबल साबित होगा, बल्कि राज्य के सुरक्षा बलों में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

इस कदम से सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनकी शहादत और परिवार के प्रति यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।

Related posts

शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति से दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार

admin

जुपिटर में भरकर ले जा रहे थे मौत का सामान… पुलिस ने रास्ते में ही दबोच लिया पति-पत्नी को!

admin

बच्ची को कुचलने के बाद पुलिसकर्मियों पर भी चढ़ाने दौड़ाया ट्रक, 55 किमी पीछा कर आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment