September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

गुजरात से सीखेगा छत्तीसगढ़ का विकास मंत्र: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दो दिवसीय दौरा, निवेश और स्किल डेवलपमेंट मॉडल पर फोकस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 और 11 नवंबर को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य गुजरात मॉडल की विकास योजनाओं, तकनीकी नवाचारों और निवेश नीतियों का गहराई से अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में भी उन्हें लागू करने की संभावनाओं को तलाशना है। राज्य सरकार इस यात्रा को विकास और सुशासन की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देख रही है।

मुख्यमंत्री साय अपने प्रवास की शुरुआत में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात करेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच शासन, प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी सुधार और निवेश नीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ में गुड गवर्नेंस मॉडल को और सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल मानी जा रही है।

साय अपने दौरे के दौरान गुजरात सरकार के डैशबोर्ड-आधारित शिकायत निवारण प्रणाली और इन्वेस्टमेंट पॉलिसी का भी अध्ययन करेंगे। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में भी ऐसी पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था लागू करना है जिससे निवेशकों और आम नागरिकों को तेज और भरोसेमंद समाधान मिल सके।

मुख्यमंत्री साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा भी करेंगे। वहां वे युवाओं के कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। गुजरात के इस अनुभव के आधार पर छत्तीसगढ़ में नई स्किल डेवलपमेंट पॉलिसी तैयार करने की योजना बनाई जा सकती है।

साय अपने कार्यक्रम में साबरमती रिवरफ्रंट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण करेंगे। राज्य सरकार का मानना है कि गुजरात के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास परियोजनाओं से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में भी पर्यटन और शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है।

11 नवंबर को मुख्यमंत्री साय भारत पर्व कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेकर गुजरात के उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में नए निवेश के अवसरों और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं को तलाशना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह यात्रा केवल एक दौरा नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास की नई दिशा तय करने वाला कदम है। इस दौरे से राज्य को शासन, तकनीकी विकास, निवेश नीति और पर्यटन के क्षेत्र में नई प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।

Related posts

केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 60% हुआ, एरियर भी मिलेगा

admin

दो दिन में 12 लाख का अवैध धान जब्त: बिलासपुर में बिना दस्तावेज़ परिवहन-संग्रहण पर बड़ी कार्रवाई

admin

श्री वामनराव लाखे विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमामय समापन

admin

Leave a Comment