September 5, 2026
The Defence
देश विदेशबड़ी खबर

NMIA पर क्रिसमस से उड़ानें शुरू: अकासा की पहली फ्लाइट दिल्ली से, इंडिगो 10 शहरों को जोड़ेगी; 2026 तक 9 करोड़ यात्रियों की क्षमता

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर 25 दिसंबर 2025 से कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत होने जा रही है। अकासा एयर इस नए एयरपोर्ट से पहली उड़ान संचालित करेगी, जो दिल्ली से नवी मुंबई लैंड करेगी। उसी दिन गोवा रूट पर भी उड़ानें शुरू की जाएंगी।

कंपनी के अनुसार, 26 दिसंबर से दिल्ली और कोच्चि के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी, जबकि 31 दिसंबर से अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी। अकासा एयर शुरुआती चरण में NMIA से चार शहरों को डायरेक्ट कनेक्ट करेगी।

इंडिगो भी 25 दिसंबर से नवी मुंबई को 10 बड़े शहरों से जोड़ने जा रही है। इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, नॉर्थ गोवा (मोपा), जयपुर, नागपुर, कोच्चि और मंगलुरु शामिल हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी वर्ष के अंत तक फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर सकती है।

मुंबई के ट्रैफिक का दबाव कम करेगा नया एयरपोर्ट

NMIA को मुंबई एयरपोर्ट पर बढ़ते लोड को कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।यह एयरपोर्ट 1,160 हेक्टेयर में फैला है।फेज-1 में 2.5 करोड़ यात्रियों की क्षमता रखी गई है।शुरुआत में यहां से रोजाना 60 फ्लाइट्स उड़ेंगी।सभी फेज पूरे होने के बाद क्षमता 9 करोड़ यात्रियों सालाना और प्रतिदिन 300 उड़ानें हो जाएगी।पहले फेज में करीब 19,647 करोड़ रुपये की लागत से एक टर्मिनल और रनवे तैयार किया गया है। कुल चार टर्मिनल बनाए जाएंगे।

निर्माण और प्रबंधन—अडाणी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी

इस एयरपोर्ट का निर्माण अडाणी ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के CIDCO द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

अडाणी ग्रुप की हिस्सेदारी: 74%

CIDCO की हिस्सेदारी: 26%

एयरपोर्ट का स्थान जवाहरलाल नेहरू पोर्ट और मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक के पास है, जिससे मुंबई में बढ़ती एयर ट्रैवल की जरूरत पूरी करने में बड़ी मदद मिलेगी।

किसान नेता डीबी पाटिल के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण

एयरपोर्ट का नाम प्रसिद्ध किसान नेता डी.बी. पाटिल के नाम पर रखा गया है।पाटिल ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के दौरान भूमि अधिग्रहण से प्रभावित ग्रामीणों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया था।

Related posts

नए साल के स्वागत में जगमगी दुनिया: ऑस्ट्रेलिया से एशिया तक आतिशबाजी, सड़कों-नदियों के किनारे उमड़ी भीड़

admin

बारामती में बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन, आग लगने से हुआ भीषण क्रैश

admin

ओडिशा में 22 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 1.84 करोड़ के इनामी; AK-47 समेत 9 हथियार किए जमा

admin

Leave a Comment