July 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक ने खून से लिखी चिट्‌ठी, बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन तेज

छत्तीसगढ़ में बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने खून से चिट्ठी लिखकर बिजली बिलों में तत्काल राहत देने की मांग की। उनका कहना है कि बढ़ी हुई महंगाई और बिजली बिलों का बोझ गरीब व मध्यम वर्ग पर भारी पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय बिजली बिल हाफ योजना लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब उस पर कोई अमल नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने NDA सरकार पर भी आरोप लगाया कि बिहार चुनाव में मुफ्त बिजली का वादा किया गया, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस पर कोई चर्चा नहीं की गई।

फायर ब्रिगेड चौक पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, कुमार मेनन, आकाश तिवारी, सुंदर जोगी, अशोक ठाकुर, देव कुमार साहू सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता, और सरकार को तुरंत राहत देनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं का यह भी आरोप है कि भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना के नाम पर जनता से 1000 रुपए लेकर बिजली बिलों के जरिए वसूली कर रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता खुद बढ़े हुए बिलों के खिलाफ सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रही है।

 कांग्रेस की मुख्य मांगें

  • बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू की जाए।
  • 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया जाए।
  • महंगाई से प्रभावित गरीब और मध्यम वर्ग को राहत दी जाए।

Related posts

कन्या विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: पहले से शादीशुदा जोड़े ने उठाया 35 हजार का लाभ, जांच में खुलीं कई परतें

admin

रायगढ़ में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: जमीन मामले में एक लाख की घूस लेते एसडीएम कार्यालय का बाबू ACB के जाल में फंसा

admin

बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोस्त, पेंड्रा में दर्दनाक हादसा: शराबी कार ड्राइवर की टक्कर से चार की मौके पर मौत

admin

Leave a Comment