July 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफा: प्रफुल्ल भारत ने राजभवन को भेजा त्यागपत्र

छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को राज्यपाल रमन डेका को अपना त्यागपत्र सौंपा। हालांकि राजभवन की ओर से अभी तक इस्तीफा स्वीकार होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सरकार के कानूनी स्तर पर लगातार बैठकें और सलाह-मशविरा जारी है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

महाधिवक्ता कार्यालय ने भी इस मामले पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रफुल्ल भारत ने अपने इस्तीफे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के सदस्यों और नौकरशाही के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष राज्य के हितों की रक्षा करना चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसमें उन्हें पूरी टीम का सहयोग मिला।

कौन हैं प्रफुल्ल भारत?

प्रफुल्ल भारत ने अपने कानूनी करियर की शुरुआत जगदलपुर जिला न्यायालय से की थी। बाद में वे जबलपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते रहे और नवंबर 2000 से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर में कार्यरत रहे।

डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में वे 2014 से 2018 तक अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे। 14 जून 2021 को उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता (Senior Advocate) नामित किया गया।

12 जनवरी 2024 को उन्हें छत्तीसगढ़ का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इस्तीफे के बाद अब राज्य सरकार नए महाधिवक्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस्तीफे की वजह का आधिकारिक उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर इसे एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Related posts

बिलासपुर में LPG काला कारोबार का भंडाफोड़: 86 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार

admin

450 ब्लॉक अध्यक्षों के सहारे मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी, आज से शुरू हुआ राज्यव्यापी अभियान

admin

दुर्ग में 14.60 लाख की लूट कहानी फर्जी—कैशियर की चालबाज़ी का खुलासा

admin

Leave a Comment