25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में दो थाना क्षेत्रों में हिंसा, चंगोराभाठा में युवक पर 9 बार चाकू से हमला, मंदिर हसौद में मारपीट

रायपुर शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती दो अलग-अलग हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। चंगोराभाठा और मंदिर हसौद थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला मामला चंगोराभाठा थाना क्षेत्र का है। धनवंतरी मेडिकल के पास रहने वाली नेहा देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 13 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे उनके पति जीवन देवांगन पर हमला किया गया। नेहा के अनुसार, जीवन देवांगन अपने दोस्त पीयूष सोनी के साथ शीतला मंदिर के पास बैटरी का इंतजाम करने गया था। इसी दौरान सुभाष देवांगन उनके पति का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब जीवन देवांगन ने गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसके बाद सुभाष देवांगन और राजू देवांगन ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में जीवन देवांगन के गले, पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए पीयूष सोनी पर भी हमला किया गया, जिससे उनके पेट में चोट पहुंची। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जीवन देवांगन का इलाज एम्स अस्पताल में और पीयूष सोनी का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दूसरी घटना रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। यहां शनिवार रात एक युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित शुभम लेखवानी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त दर्शन मुलवानी के साथ एक पार्टी के लिए एक रेस्टोरेंट गया था। रात करीब 10 बजे जब वे बाहर निकल रहे थे, तभी गेट के पास खड़े कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई और विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि इसके बाद राहुल गवड़ी नामक युवक ने अपने साथी करण वीर सिंह के साथ मिलकर शुभम पर हमला किया। राहुल ने मुक्कों से हमला किया, जबकि करण ने हाथ में पहने मेटल के ब्रेसलेट से वार किया। हमले में शुभम की आंख, गाल, सिर और हाथ में चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों में साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम खुला: 14 आदिवासी विद्रोह-सत्याग्रह की झांकी, QR कोड से सुन-देख सकेंगे शौर्य-गाथा

admin

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बिजली बिल आधा: अब 200 यूनिट तक उपभोक्ताओं को हर महीने 400–500 रुपए की राहत

admin

कबीरधाम का ‘बोड़ला हनी’ बना महिलाओं की मेहनत की मिसाल, विदेशों तक पहुंची मिठास

admin

Leave a Comment